अंतरराष्ट्रीय
Trending

माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला के बेटे का 26 साल की उम्र में निधन, सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से थे पीड़ित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) के बेटे जैन नडेला (Zain Nadella) की सोमवार को मौत हो गई। जैन नडेला सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से ग्रसित थे और उनकी उम्र महज 26 साल थी। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक्सीक्यूटिव स्टाफ को एक ईमेल में इसकी जानकारी दी।

सत्या नडेला 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। सत्या नडेला की पत्नी अनु नडेला ने एक बार कहा था कि उनके बेटे जैन को बचाने में टेक्नोलॉजी का अहम योगदान रहा। इस कारण उनके परिवार में टेक्नोलॉजी को काफी वैल्यू दी जाती है। उन्होंने कहा था कि उनके घर में बेटे जैन, दोनों बेटियों और सत्या नडेला हमेशा ही आपस में टेक्नोलॉजी पर बातचीत किया करते थे।

हॉस्पिटल के सीईओ ने ऐसे किया याद:

जैन का इलाज चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में चल रहा था। जैन की मौत के बाद हॉस्पिटल के सीईओ जेफ स्पेरिंग ने बोर्ड से एक मैसेज में कहा, ‘जैन को म्यूजिक की पसंद के लिए याद किया जाएगा। उनकी शानदार मुस्कान से हर उस इंसान को खुशी मिलती थी, जो उनसे प्यार करते थे। कंपनी ने स्टाफ को भेजे ईमेल में कहा कि सभी शोक संतप्त परिजनों के लिए प्रार्थना करें और उन्हें इससे बाहर आने की प्राइवेसी व स्पेस दें।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button