कांवरियों को न हो किसी प्रकार की परेशानी, कांवरियों को सुरक्षा के साथ कराया रूट डायवर्जन

AIRA NEWS NETWORK – ईद या दिवाली या कोई अन्य त्यौहार तो सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह का त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने मिशन बना रहता है! अपनी इसी बहुमूल्य छवि के लिए जाने जाते हैं नजीबाबाद क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह! नजीबाबाद शिवरात्रि के मौके पर कांवरियों का रूट डायवर्ज़न करते पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार गौड़ शिवरात्रि के पर्व पर भोले के भक्त कांवर लेकर आस्था के साथ हरिद्वार से पैदल यात्रा करते हुए नजीबाबाद से गुजर रहे हैं
जिसके लिए जगह जगह स्टाल लगाकर कांवरियों की सेवा कर रहे हैं! वही मुस्लिम फंड नजीबाबाद की ओर से एक कावड़ कैंप लगाया गया जिसमें तमाम कर्मचारी भक्तों की सेवा कर रहे वही कैंप में मेडिकल कार्ड भी लगाया गया है, जिससे फर्स्ट ऐड देकर इलाज के लिए रवाना किया जा सके!
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह वह प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद भक्तों को रूट डायवर्ज़न कराते हुए पूरी सुरक्षा दे रहे हैं! भक्त अपने नारो विजय करो के साथ आगे बढ़ रहे हैं! हर हर महादेव के नारे के साथ कांवड़िए चलते जा रहे हैं! जिनको अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन पूरी सुरक्षा के साथ निकाल रहे हैं इस अवसर पर पुलिस प्रशासन में रोड पर चलने वाले भारी वाहनों को बंद करा दिया है
जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके वहीं शहर में रोड के किनारे पर जो मीट मछली की दुकानें सी उनको भी बंद कराया गया! अगर बात की जाए जिस रोड से चलकर भक्त हरिद्वार से नजीबाबाद आ रहे हैं, उस रोड की हालत बहुत खस्ता हालात दिखाई दे रहे हैं लेकिन पी डब्लू डी विभाग पूरी तरह सो रहा है नींद से जागने का नाम नहीं ले रहा है! ज़िलाधिकारी की सख्ती के चलते भी परिवहन विभाग को कोई शुद्ध नहीं आई कांवरियों को ऑडी टेबल गड्ढों वाली सड़क पर चलना पड़ रहा है
जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही ऐलान किया था कि हम विकास के नाम पर सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएंगे! लेकिन ऐसा लगता है, कि पूरी सड़क गड्ढों में ही बनी है! अब देखना यह है, 10 मार्च 2022 को मतगणना के बाद किसकी सरकार बनती है, सड़के गड्ढा मुक्त आने वाली सरकार कर पाती है या नहीं!
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















