अंतरराष्ट्रीय
Trending

इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल का आगाज: बीएसएफ के ऊंटों ने रामपुरिया हवेली पर जमाया रंग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – सजे धजे ऊंट और लंबी मूंछों पर इतराते हुए बीकानेरी रौबीलों के हेरिटेज वॉक के साथ तीन दिवसीय इंटरनेशनल केमल फेस्टिवल रविवार को बीकानेर में शुरू हो गया। कई देशी और विदेशी पर्यटक भी हेरिटेज वॉक में शामिल हुए, जिन्होंने पांच सौ साल पुराने इस शहर के हेरिटेज लुक को सराहा। लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू हुआ हेरिटेज वॉक यहां विश्वभर में विख्यात रामपुरिया हवेली पर आकर रुकी। जगह जगह विदेशी पर्यटकों का स्वागत हुआ और जमकर फोटोग्राफी हुई।

कोरोना के कारण इस बार विलंब से आयोजित केमल फेस्टिवल अगले तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान बीकानेर में जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने बीकानेर के करणी सिंह स्टेडियम के साथ ही इस बार राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र पर भी कार्यक्रम रखे हैं। यहां ऊंटों की दौड़, ऊंटों के बालों की कटिंग करके तरह तरह की कृतियां बनाने की प्रतियोगिता भी होगी। ऊंट पालक और ऊंट मालिक इस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।

रविवार सुबह हेरिटेज वॉक के दौरान रौबिलों को देखने वालों का ही तांता लगा रहा। ये बीकानेर के वो युवा है जो सालभर अपनी दाड़ी व मूंछे बढ़ाते हैं और पारंपरिक कपड़ों में ज्वैलरी के साथ पूरे तीन दिन रहते हैं। इस दौरान विदेशी पर्यटक इन लोगों के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहते हैं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button