नहटौर में स्थानीय पुलिस ने नगर में संचालित शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

नहटौर – पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर आबकारी एवं स्थानीय पुलिस ने नगर में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जाँच की। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग के निरीक्षक धामपुर उपेंद्र कुमार शुक्ला एवं कोतवाल सतेन्द्र सिंह, शहर इंचार्ज बबलू सिंह ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला जोशी यान, झालू चौराहा ब्लॉक के निकट आदि शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया
जिससे शराब के दुकानदारों एव शराब खरीदने आये लोगो में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान देसी अंग्रेजी शराब की दुकानों में शराब की बोतलों व पवो पर लगे बारकोड को स्कैनिंग करके जांच की गई और शराब का स्टॉक अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शराब की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है अभियान के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के यहां छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।किसी भी कीमत पर अवैध शराब नहीं बिकने दी जाएगी। ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


















