बिज़नेस
Trending

PNB में अकाउंट है तो मिलेगा 15,00,000 रुपये का फायदा, जानिए डिटेल्स

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – PNB Launch Great Offers: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) आपके लिए एक खास खाता (Special Account) लेकर आया है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए पूरे 15 लाख रुपये का फंड बना सकते हैं.

पीएनबी (PNB) आपको सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Yojana Account) खोलने की सुविधा दे रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस खाते के जरिए अपनी बेटी को लखपति बना सकते हैं.

PNB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि उनका भविष्य आपके आज के निर्णय पर निर्भर करता है! बेटी के लिए खोलें सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samridhi Account)… आप आज ही निवेश करें! आप सुकन्या समृद्धि खाते Sukanya Samriddhi  Account) में मिनिमम 250 रुपये प्रति माह जमा करके बड़ा फंड बना सकते हैं. ग्राहक पीएनबी वन ऐप (PNB One App) के जरिए पैसे जमा कर सकते हैं. इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) के जरिए भी आप यह खाता खोल सकते हैं.

इस समय सरकार इस स्कीम पर खाताधारकों को 7.6 फीसदी की दर से कंपाउंडिग ब्याज (Compounding Interest) का फायदा दे रही है. इस स्कीम की ब्याज दरों को सरकार 3 महीने के बाद में रिवाइज करती है इस योजना में आपको मिनिमम 250 रुपये का निवेश करना होगा और आप अधिकतम 150,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं. केंद्र सरकार की यह एक लोकप्रिय स्कीम है, जिसके जरिए आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं.

इस खाते के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल लिंक https://tinyurl.com/2euz3378 पर विजिट कर सकते हैं.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button