चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

इंटरनेट पर फ्री iPhone 13 के लालच में पड़े तो अकाउंट हो सकता है खाली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली. इंटरनेट (Internet) और सोशल मीडिया (Social Media) का प्रयोग बढ़ने के साथ ही साइबर क्राइम (Cyber Crime) में भी बढ़ोतरी हो गई है. लोगों को ठगने के लिए अपराधी नित नई तरकीबें इस्‍तेमाल करते हैं. कभी वे कोई ऑ‍फर देकर लोगों को ललचाते हैं तो कभी धोखे से जानकारियां हासिल करने की कोशिश करते हैं.

इंस्‍टाग्राम (Instagram) पर अब लोगों को फ्री आईफोन 13 मैक्‍स प्रो (iPhone 13 Max Pro) जीतने का मैसेज देकर ठगा जा रहा है. बहुत से लोग अब तक इसका शिकार हो चुके हैं. हालांकि,  कईयों ने इस मैसेज को पहचान लिया और अब वे लोगों को इस स्‍कैम (iPhone 13 scam) से आगाह भी कर रहे हैं.

ये है स्‍कैम:

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंस्‍टाग्राम यूजर्स के पास इंस्टाग्राम पोस्ट्स या कमैंट्स में मैसेज आता है-“Congratulations! आपने आईफोन 13 जीत लिया है.” इस मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है या फिर प्रोफाइल बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक कर यूजर्स को गिफ्ट लेने के लिए कहा जाता है.

ढेरों इंस्टाग्राम यूजर्स को फ्री आईफोन 13 गिफ्ट (Instagram iPhone 13 Trap) से जुड़ी पोस्ट्स और उनके कमैंट्स में टैग किया गया है. स्कैमर्स ऐसा फेक अकाउंट्स और प्रमोशंस के जरिए कर रहे हैं. हालांकि, इंस्‍टाग्राम  पर ढेरों क्रिएटर्स गिव-अवे कैंपेन्स चलाते हैं लेकिन नया ऑफर पूरी तरह धोखाधड़ी है.

ऐसे होता है अकाउंट खाली:

आईफोन 13 के लालच में यूजर्स को जिस लिंक पर भेजा जाता है, वह उन्हें फेक वेबपेज (Fake Webpage) पर ले जाता है. यहां एक फॉर्म भरने को कहा जाता है, जहां उनसे यूजर्स की पर्सनल इन्‍फोर्मेशन मांगी जाती है. आखिर में यूजर से  डेबिट या क्रेडिट कार्ड डिटेल (Card Detail) मांगकर शिपिंग चार्ज के तौर पर कुछ रकम मांगी जाती है. जब यूजर्स यह डिटेल भरता है तो कार्ड डीटेल्स और डाटा चोरी कर लिया जाता है. ठग आईफोन 13 के लिए बहुत कम शिपिंग फीस मांग रहे हैं. दरअसल, एक रुपये का भुगतान भी अगर कोई करता है तो भी स्कैमर को कार्ड और भुगतान से जुड़ी जानकारी मिल जाती है. इस जानकारी का बाद में इस्तेमाल करते हुए वह बैंक अकाउंट खाली कर सकता है.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button