राष्ट्रीय लोकदल की किसान चौपाल चर्चा
राष्ट्रीय लोकदल की किसान चौपाल चर्चा आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं में कृषि कानून को किसान विरोधी के साथ साथ जनविरोधी बताते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की सरकार मजदूर किसान की जगह उद्योगपतियों के हितों में कार्य कर रही है।
मंगलवार को ग्राम नूरपूर खेड़की में आयोजित किसान चौपाल में मुख्य अतिथि रालोद के महासचिव एवं पूर्व सांसद मुंशीराम ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर देश भर का किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार कृषि बिलों को वापस लेने को तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा अभी भी पिछले वर्ष का बकाया भुगतान किसानों को नहीं दिलवाया गया है।
वर्तमान गन्ना सीजन का मूल्य भी अभी तक घोषित नहीं किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार न देकर उन्हें धर्म के नाम पर भटका रही है। प्रदेश में किसान मजदूर व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसी दिन किसान विरोधी ही नहीं जनविरोधी है।

नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर खेडकी सुनील चेयरमैन के निवास स्थान पर कृषि कानूनों के विरोध में किसान चौपाल चर्चा राष्ट्रीय लोक दल द्वारा की गई। किसान नेता जयराम सिंह पुरुषार्थी की अध्यक्षता एवं मा विजयपाल सिंह के संचालन में आयोजित चौपाल में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरपाल सिंह, रविंद्र सिंह,महेंद्र सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, विपिन कुमार, विपुल, उत्तमवीर सिंह, बबलू सिंह पप्पू , कल्याण सिंह, पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल, पूर्व प्रधान तारा सिंह, नासिर अंसारी, पूर्व जिला महासचिव मुफीज आलम, गुड्डू,नफीस,यामीन, बिट्टू, कुलदीप ललित कुमार जी आदि उपस्थित रहे।




























