उत्तरप्रदेश
Trending

शराब के नशे में पति ने पत्नी की फावड़े से काट कर की निर्मम हत्या

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आनन-फानन में सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया।

बदायूं जिले के बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र गांव भवानीपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या की ।मृतक महिला का पति भगवान दास शराब पीने का आदी था। परिजनों के मुताबिक, भगवान दास अक्सर रात में शराब पीकर घर लौटता और हंगामा करता । मंगलवार देर रात भी वह भारी मात्रा में शराब पीकर घर आया था। घर में भगवान दास ने किसी बात को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया तो पत्नी राजकली (42) ने इसका विरोध किया। इसी बीच घर के अन्य लोग भी आ गए और भगवान दास को किसी तरह शांत कराया।

इसके बाद पूरा परिवार सो गया। बताया जा रहा आधी रात को भगवान दास ने अपने पास रखी शराब पीना शुरू कर दिया। सुबह 4 बजे के लगभग अचानक पत्नी राजकली की नींद खुली तो उसने देखा भगवान दास शराब पी रहा है। यह देख राजकली उसे शराब पीने से मना करने लगी। राजकली का विरोध करना भगवान दास को अच्छा नहीं लगा। उसने घर में रखे फावड़े से राजकली के ऊपर ताबड-तौड हमला करना शुरू कर दिया।

मृतका गूंगी महिला थी राजकली की चीखे सुनकर दोनों बेटे कौशल और किशोर पास के कमरे में सो रहे थे। वह तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटों ने आरोपी पिता को मौके पर ही पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी मौके पर जा पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद थाना पुलिस के अलावा सीओ शक्ति सिंह भी वहां पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

वाइट- सिद्धार्थ वर्मा एसपी देहात

सिद्धार्थ वर्मा एसपी देहात ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में 46 वर्षीय महिला की उसके पति द्वारा फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई है घटना प्रातः 4:00 बजे की बताई गई सुबह प्रातः पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें आक्रोशित होकर पति द्वारा फावड़ा मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर आला कत्ल फावड़े को बरामद कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया ।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button