‘मिर्जापुर’ की डिम्पी पंडित ने पार की सारी हदें, ऐसी ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट

AIRA NEWS NETWORK – अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) के हर किरदार ने दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर ली है. फैंस अब इन कलाकारों के साथ जुड़े रहने के लिए इन्हें हर जगह फॉलो करने लगे हैं. इसी सीरीज में डिम्पी पंडित का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस हर्षिता गौर (Harshita Gaur) भी इन दिनों काफी चर्चा में रहने लगी हैं.
अक्सर हॉट अवतार में दिखती हैं हर्षिता:
पिछले कुछ वक्त में हर्षिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. जहां एक ओर ‘मिर्जापुर’ में उन्हें हमेशा सूट पहने एक छुई-मुई सी लड़की के किरदार में देखा गया था. वहीं असल जिंदगी में वह अपने इस रूप से बिल्कुल विपरीत हैं. वह अक्सर फैंस के साथ अपना बोल्ड अवतार शेयर करती रहती हैं. अब एक बार फिर से हर्षिता के लुक्स से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
हर्षिता ने दिखाया बोल्ड लुक:
हर्षिता ने सोमवार को अपनी 2 फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इनमें उन्हें येलो कलर की काफी रिवीलिंग ड्रेस पहने देखा जा रहा है. यह ड्रेस बैकसाइड से काफी लूज है.
इसमें पीछे की ओर सिर्फ दो स्टैप लगी हुई हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने बालों को बांधा हुआ है. यहां वह एक फोटो में वह कैमरा की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं.


















