AIRA NEWS NETWORK – श्रीमती प्रीति चंद्रा आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर पुलिस थाना सेरूणा जिला बीकानेर पहुंची। पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर की अगुवाई में थाना परिसर सेरूणा में माननीय विधायक श्री डूंगरगढ़ श्री गिरधारी माहिया, श्री दिनेश कुमार पुलिस उप अधीक्षक श्री डूंगरगढ़ एवं श्री रामचंद्र ढाका थाना अधिकारी पुलिस थाना सेरूणा द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। श्रीमती पुलिस अधीक्षक ने कहा पेड़ हम सभी के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। पेड़ों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यह न सिर्फ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि खाने के लिए भोजन भी उपलब्ध करवाते हैं।
पेड़, पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि हम लोग पेड़ों के महत्व को समझें और इसे बचाने के लिए पर्यत्न करनें क्योंकि जब हम सभी लोग मिलकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे, तभी हम अपने पर्यावरण को बचा सकेंगे एवं विधायक द्वारा पौधों के महत्व के बारे में प्रकाश डाला एवं आमजन को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।





