खबरों की खबर
Trending

कश्मीर से आई बड़ी खबर:सेना समय पर रेस्क्यू नहीं करती 230 लोगों की बर्फ में ही हो जाती समाधि

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बांदीपोरा : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में बर्फबारी के चलते गुरेज घाटी में फंसे 230 यात्रियों को भारतीय सेना ने एयरलिफ्ट कर लिया है। सेना ने स्थानीय टीम की मदद से कई घंटों के अभियान के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया है। घाटी में फंसे लोगों में JKSSB के 84 स्टूडेंट, 103 सीनियर सिटीजन, 13 बच्चे भी थे। इस अभियान में एमआई-17 और आर्यन प्राइवेट हेलीकॉप्टर को लगाया गया। 17 उड़ानों में सभी 230 लोगों को एयरलिफ्ट कर लिया गया।

ये लोग बर्फ गिरने के बाद रास्ते बंद होने से गुरेज घाटी के अलग-अलग इलाकों में फंसे थे। 114 लोग गुरेज घाटी के डावर, कंजलवां, नीरू और बडुआब इलाकों में थे, इन्हें एयरलिफ्ट कर बांदीपोरा पहुंचाया गया। वहीं 103 सीनियर सिटीजन और 13 बच्चों को दूसरे इलाकों से एयरलिफ्ट किया गया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button