AIRA NEWS NETWORK – वैक्सीनेशन सेंटर पर उमड़े जनसैलाब को करना पड़ रहा है खासी दिक्कतों का सामना भीषण गर्मी उमस के चलते वैक्सीनेशन सेंटर पर आए मरीज कोविड-19 की चिंता किए बगैर सोसल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख वैक्सीनेशन करने वाले कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता करने पर आमादा मरीजों की भीड़ बार-बार उग्र होती दिखाई दी जब इस प्रकार वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है तो स्वास्थ्य विभाग को चाहिए अपने कर्मचारियों की भीड़ तंत्र से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
अगर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आने वाले समय में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो कर्मचारियों के साथ अनहोनी घटना भी घट सकती है कन्नौज संवाददाता पुष्कर शर्मा ने जब फार्मासिस्ट उपेंद्र यादव से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि आजकल वैक्सीनेशन सेंटरों पर भारी भीड़ उमड़ रही है वैक्सीन लगवाने आए मरीजों को उचित जानकारियों के अभाव में अफरा तफरी का माहौल रहता है और वे वैक्सीनेशन सेंटरों उपद्रव मचाते हैं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता करते हैं जिस प्रकार से आजकल वैक्सीनेशन सेंटरों पर अफरातफरी का माहौल बन रहा है अगर विभाग की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के पुख्ता इंतजाम नहीं करवाए गए तो स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कभी भी कोई भी घटना दुर्घटना हो सकती है।


















