छत्तीसगढ़
Trending

विजय दिवस पर कलाकरों ने देशभक्ति नृत्य, संगीत और कविताओं से सजाया महफ़िल-ए-वतन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कोरबा – विजय दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राइज़िंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों द्वारा पुलिस लाइन कोरबा में देश के जवानों को समर्पित कार्यक्रम महफ़िल ए वतन की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, संगीत एवं कविताओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राइज़िंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख संरक्षक श्री शशि सिंह ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नूतन कुमार कंवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, श्री सुनील नायक अपर कलेक्टर कोरबा, सुश्री लितेश सिंह सीएसपी दर्री, डॉ. गिरीश केशकर प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राइज़िंग आर्टिस्ट एसोसिएशन, श्री प्रमेश चंदेल चार्टर एकाउंटेंट, श्री अनथ राम पैंकरा आर.आई, रक्षित आरक्षी केंद्र कोरबा, श्री रामेंद्र सिंह टी आई कोतवाली एवं श्री सनत सोनवानी टी.आई. बांकीमोंगरा की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस बल कोरबा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ थीम सांग एसोसिएशन के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सिमरन कौर द्वारा प्रस्तुत ऐ मेरे वतन के लोगों से किया गया जिसमें अतिथियों सहित सभी कलाकरों ने कैंडल जला कर देश के शहीद जवानों को नमन किया। गायक कलाकारों में एसोसिएशन के प्रमुख सलाहकार ओम यादव, प्रांतीय सचिव तरुण वैष्णव, प्रदीप बलभद्र, सोमेश थापा, पूजा धिरहे, राकेश कुमार, प्रमोद दीप, तन्मय साव, संदीप कुर्रे की कोरियोग्राफी में देशभक्ति समूह नृत्य एवं श्रीमती सुधा देवांगन, श्रीमती गीता विश्वकर्मा, श्रीमती आशा आजाद एवं डिकेश्वर साहू ने देशभक्ति वीर रस की कविताओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button