AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। सोशल मीडिया पर यह संज्ञान आया कि एक व्यक्ति सहबाज अहमद उर्फ मिन्टू खान ने फेसबुक पर पिस्टल के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया है। जिसपर थाना को0 नगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तथाकथित पिस्टल बरामद की गयी है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह पिस्टल लाइटर के रूप में कार्य करती है तथा मेरे द्वारा लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
सहबाज अहमद उर्फ मिन्टू खान पुत्र सकील अहमद नि0 मोहल्ला सुभाषनगर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा
गोण्डा पुलिस आमजन से अनुरोध करती है क्या कर आपके पास किसी अपराधी की कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें तो आकर के हमसे जानकारी को साझा करें आपका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















