ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कृषि कानून बिल को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने टोल प्लाजा पुरैनी पर दिया धरना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना दिया। टोल प्लाजा पर धरने की सूचना व टोल को फ्री कराने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

शनिवार को नगीना धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर ग्राम पुरैनी के निकट टोल प्लाजा बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ राजेंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी विशाल बालियान आदि के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सुबह 11 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं वह किसानों के लिए हानिकारक है। जिसे तुरंत वापस किया जाए। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान तथा वर्तमान सीजन के लिए ₹450 गन्ने का रेट किया जाए, बॉर्डर पर मारे गए किसानों को शहीद दर्जा दिया जाए। उन्हें 50 लाख रुपए और मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ।

लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने वाले मंत्री को तत्काल पद से निरस्त कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा डीजल व गैस के दामों को तुरंत घटाया जाए किसानों को डीजल ₹30 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध हो । बिजली विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए, तथा पुरेनी टोल के आसपास 15 किलोमीटर के किसान जो सुबह शाम मजदूरी वे खेतों में काम करने के लिए आते हैं उनके लिए टोल फ्री किया जाए। किसानों के साथ टोल प्लाजा का टोल कर्मी कोई भी अभद्रता करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं हुआ तो तोमर गुट कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर होगा।

धरने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रवीर बालियान, विशाल बालियान, विपिन कुमार, मोहम्मद साजिद, अरुण कुमार मेहरा, डॉक्टर रविंद्र सिंह, डॉक्टर निर्देश कुमार सहित तमाम महिलाएं व यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला, थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे, एस एस आई कर्मजीत सिंह, एस आई अजय कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा पर रहे। करीब 3 बजे धरना समाप्त हो गया।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button