नगीना – कार व भैंसा बुग्गी की टक्कर में कार चालक व बुग्गी चालक गंभीर रुप से घायल हो गये दोनों घायलों को उपचार के लिए धामपुर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह को अल्मोड़ा निवासी संजीव लोहानी 29 वर्ष, देवकीनंदन 62 वर्ष, हरवती लोहानी 40 वर्ष लता लोहानी 32 वर्ष व प्रियंका लोहानी 30 वर्ष हरिद्वार से वापस होकर कार से अल्मोड़ा जा रहे थे।
कार संजीव चला रहा था। जब उनकी कार नगीना धामपुर मार्ग स्थित ग्राम पुरैनी के पास बस स्टैंड के सामने पहुंची तो सामने से आ रही भैंसा बुग्गी से कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे भैंसा बुग्गी चालक करन सिंह 45 वर्ष निवासी ग्राम पुरैनी व कार चालक संजीव लोहानी 29 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में गंभीर रुप से घायल कार चालक व बुग्गी चालक को ग्रामीणों ने उपचार के लिये धामपुर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















