नजीबाबाद के प्राथमिक चिकित्सालय में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित आरोग्य मेला का उदघाटन
AIRA NEWS NETWORK – भाजपा की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल ने फीता काटकर और उपस्थित पात्र लोगो को आयुष्मान कार्ड बांटकर किया इस अवसर लीना सिंघल ने आयुष्मान चिकित्सा योजना को मोदी योगी सरकार की सर्वश्रेष्ठ और विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए लोगो से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया लीना सिंघल ने कहा कि आज भाजपा की सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग जाति और धर्मो के लोगो की निःशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था की गई है जो बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर लीना सिंघल के साथ भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी आशीष वर्मा भाजपा नेता शोभित मित्तल वासु मित्तल विष्णु कुशवाहा विकास चौधरी सुमित जोशी कमल कुमार आदि कार्यकर्ता साथ थे इससे पूर्व भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल का केंद्र प्रभारी डॉक्टर फ़ैज़ हैदर डॉक्टर मनु चौधरी संदीप पांडेय अनिल कौशिक फार्मासिस्ट नगमा कीर्ति वर्मा प्रियांशु त्यागी सौरव सैनी आदि कर्मचारियों ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर फ़ैज़ हैदर ने तथा संचालन संदीप पांडेय ने किया और मुख्य अतिथि लीना सिंघल ने सभी स्टाल्स का निरीक्षण करके उनसे सम्बंधित जानकारी प्राप्त की।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















