स्योहारा – नबी की आमद मरहबा, नारा ए तकबीर अल्लाह हो अबकर, ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो, हर देश में गूंजेगा अब या रसूल्लाह… जैसे नारों के साथ ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में देशभक्ति का भी रंग दिखा। इतवार को मुस्लिम समाज द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया। जश्ने ईदमिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकला। जुलूस के आगे युवा तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। शहर से सुबह नबी के नारों के साथ निकला जुलूस पीर का बाजार धामपुर मुरादाबाद मार्ग स्टेशन रोड से वापस मिल चौराहे पर पहुंचा।
जुलूस का फवारा चोक पर चेयरमैन अख्तर जलील,थाने चौराहे पर बदर खान,आदि ने स्वागत किया। ईद मिलादुन्नबी पर पुलिस-प्रशासन खासा मुस्तैद रहा। जुलूस सहित पुलिस बल तैनात रहा।
ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकाला
जुलूस में एडवोकेट एजाज ,हकीम रईस, हकीम अनीश शकील अहमद,हाजी परवेज़, मास्टर तोफिक मोहम्मद अहसान मोहम्मद सलमान मोहम्मद अनस असद अहमद आदि मौजूद रहे, देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ भी मांगी। अंत में फातेहा पढ़कर तबरुक बांटी गई। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा मुहैया कराई।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















