AIRA NEWS NETWORK – बागपत जनपद में बेहतरीन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम पहचान बना चुके गेटवे इण्टरनेशनल स्कूल द्वारा एक शानदार और भव्य भगवान श्री राम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय इतिहास और संस्कृति में वर्णित अनेकों भगवानों और देवी-देवताओं का वेश धारण करने वाले स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने हर किसी का ध्यान अपनी और आकृषित किया। बच्चे भगवान और देवी-देवताओं के रूप में इतने अधिक मनमोहक लग रहे थे कि हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखाई दिया। इतने छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति की और आकृषित करने के लिये हर किसी ने स्कूल प्रबन्धन की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया। स्कूल के छात्र व छात्राओं द्वारा भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की चालीसा का पाठ किया गया।
हनुमान चालीसा के उपरान्त स्कूल के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने मॉं शक्ति की पूजा-अर्चना की। इसके उपरान्त विधार्थियों द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया गया। स्कूल के छात्र व छात्राओं ने राम जन्म से लेकर रावण वध तक का शानदार मंचन किया। साथ ही साथ मॉं शक्ति से जुड़ी कथाओं का भी मंचन किया। कार्यक्रम के अन्त में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला जलाकर अच्छाई के प्रतीक भगवान राम की विजय की खुशी मनाई गयी और विश्व शांति के लिये प्रार्थना की गयी। भगवान श्री राम महोत्सव में आये क्षेत्र के लोगों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की तारीफ करते हुए इसको क्षेत्र की ऐतिहासिक रामलीला बताया।
स्कूल के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह और प्रधानाचार्य अमित चौहान ने स्कूल द्वारा आयोजित भगवान श्रीराम महोत्सव में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी को भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। इस रामलीला को सफल बनाने में स्कूल प्रबन्धन, स्टॉफ, शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल के लगभग सभी छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका अदा की। स्कूल से जुड़े विधार्थियों, उनके अभिभावकों के साथ-साथ इस भव्य रामलीला में क्षेत्र के अनेकों गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
विवेक जैन


















