नूरपुर – थाना प्रांगण में दशहरा और बाल्मीकि जयंती जैसे त्यौहारों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। सीओ शुभ सुचित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे त्योहारों के मद्देनजर सीओ शुभ सुचित कुमार ने कहा कि जहां जहां पर दशहरा का पर्व मनाया जाता है वहाँ पुलिस की पैनी नजर रहेगी। और ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेगा। जो व्यक्ति शांति में व्यवधान डालेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।व्यापारी नेता तस्लीम अहमद इदरीसी ने ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की मांग की।व भाजपा नेता नवीन ने कहा कि शहर में बहुत अतिक्रमण है इसे हटाया जाना चाहिए।
ताकि रहागीरो को परेशानी ना झेलनी पङे। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा, एसएसआई शिव कुमार, एसआई प्रमोद कुमार, गुलाम नबी, समाजवादी आंदोलन पार्टी के छात्र मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलबहार मलिक, अर्जुन सिंह, नीरज ठाकुर, तस्लीम अहमद, जोगिंदर सिंह, आदि मौजूद रहे बैठक का संचालन हरभजन सिंह अमन ने किया।


















