Business opportunity you can take generic aadhaar franchise and earn money check process varpat

[ad_1]
नई दिल्ली. आज के समय में हर कोई अपना कारोबार शुरू (low investment business) करना चाहता है, लेकिन इसके लिए काफी पैसों की जरूरत पड़ती है. अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करना (Starting own Business) चाहते हैं, या अतिरिक्त इनकम चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका (business opportunities) है. जहां, आप कम निवेश में अपना बिजनेस स्टार्ट (small level business ideas) कर सकते हैं.
दरअसल रतन टाटा के निवेश वाली स्टार्टअप कंपनी जेनेरिक आधार (Generic Aadhaar) ये अवसर दे रहा है. इस कंपनी की फ्रेंचाइजी (franchise business) के जरिए अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ…
सिर्फ 1 लाख रुपये लगाकर करें शुरू
अगर आप कम निवेश में प्रॉफिटेबल बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतर विकल्प है. जेनरिक आधार का फ्रेंचाइजी (franchise) कोई भी व्यक्ति ले सकता है. इस कारोबार को शुरू करने के लिए सिर्फ एक बार 1 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इस फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कंपनी अपने पार्टनर्स को 40% तक मार्जिन देती है, जबकि बड़ी दवा कंपनियां 15-20% का अधिकतम मार्जिन देती हैं. कंपनी 1000 तरह की जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराएगी. इन दवाओं पर ग्राहकों को 80 प्रतिशत तक की छूट मिलती है.
इसमें सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि कंपनी जो भी ऑनलाइन दवा का आर्डर लेगी. यदि वह आपके शहर का होगा तो यह आर्डर आपको मिलेगा.कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंबई, उत्तर प्रदेश में कई ऐसे रिटेलर्स हैं जो कि कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने 8-10 लाख तक की कमाई कर लेते हैं. हालांकि, कमाई सिटी और लोकेशन वाइज निभर्र करता है.
ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 3 जगह से मिलेंगे पैसे, मोदी सरकार करेगी जारी
फ्रेंचाइजी लेने के लिए क्या करें?
जेनेरिक आधार का फ्रेंचाइजी उन्हें मिलता है, जो पहले से ही अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं या फिर जो अपना नया स्टोर शुरू करना चाहते हैं.अगर आप इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो कंपनी की तरफ से ही आपको GA (Generic Aadhaar) का ब्रांड लोगो (Logo) मिलेगा. साथ ही ब्रांडिंग मैटेरिल, इन-हाउस प्रोडक्ट्स और मेडिसिन पर्सेज के लिए इन-हाउस साॅफ्टवेयर दी जाएगी. इसके लिए आपको ड्रग लाइसेंस भी लेनी पड़ेगी.
जानें इस कंपनी के बारे में सबकुछ
भारत के सबसे युवा संस्थापक अर्जुन देशपांडे (Founder Mr. Arjun Deshpande) का जेनेरिक आधार एक फार्मेसी व्यवसाय है, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन (Online & Offline Business) दोनों तरह से किया जा सकता है. जेनरिक आधार कंपनी की शुरूआत भले ही महाराष्ट्र के पुणे से हुई थी लेकिन अब यह 18 राज्यों में 130 से अधिक शहरों में अपनी पहुंच बना चुका है. इस फार्मा कंपनी में रतन टाटा ने खुद निवेश किया है.
ये भी पढ़ें- Success Story- पढ़िए कैसे एक छोटे से गांव से निकल कर 22 साल का लड़का चाय बेच कर बना करोड़पति
जानें कैसे करें आवेदन?
कंपनी के मुताबिक, अगर आप इस कंपनी के साथ जुड़कर कमाई करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट https://genericaadhaar.com/ पर जाना होगा. यहां आपको Business Opportunity का Option दिखाई देगा. यहां क्लिक करने पर फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन फॉर्म खुल जाता है. इसके अलावा, व्यवसाय के बारे में अधिक जानने के लिए और फाॅर्म भरने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं- https://genericaadhaar.com/franchise-opportunities.php. फार्म में नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी समेत जरूरी जानकारी एंटर करें और सबमिट बटन दबा दें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Business ideas, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, Franchise agent, How to earn money
Source link


















