AIRA NEWS NETWORK – प्यार में धोखा खाई एक नाबालिग प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हालांकि परिजन प्रेमिका को उपचार के लिए ले जा रहे थे रास्ते में ही प्रेमिका ने दम तोड़ दिया प्रेमिका की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक प्रेमिका के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल नगीना थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी प्रियंका का गांव के ही केशव नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था 17 वर्षीय प्रियंका का केशव से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया जिससे परेशान प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया उपचार के लिए जाते वक्त रास्ते में ही प्रेमिका ने दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों का आपस में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर नाबालिग प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















