AIRA NEWS NETWORK – दरअसल मामला बिजनौर कोतवाली शहर का है जहां आढ़ती व्यापारी राजीव अग्रवाल लगभग 20:15 बजे अपने घर के पास पहुंचे तभी मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा उन पर ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट पहुंचाकर ₹240000 एवं एक लैपटॉप लूट कर फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस को बदमाशों के अहम सुराग प्राप्त हुए हैं जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है वहीं एस पी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें लगाई गई हैं तथा अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजी करण कर लिया गया है।


















