AIRA NEWS NETWORK – उन्नाव पुलिस का बेरहम चेहरा एक बार फिर सामने आया है। थाना बांगरमऊ क्षेत्र के सलारी खेड़ा निवासी युवती कल शुक्रवार को हाईकोर्ट लखनऊ गई थी, लेकिन लखनऊ में सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर से उन्नाव के बांगरमऊ थाने की पुलिस जबरन उसे अपने साथ वापस ले गई। पुलिस टीम जिसमें एक दरोगा, एक महिला सिपाही व 4 कांस्टेबिल थे, ने रास्ते में युवती को बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी नाक से खून भी आ गया।
पुलिस ने उल्टे महिला सिपाही का मेडिकल कराकर पीड़िता पर ही केस बनाने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने उसका फोन भी छीन लिया जो कई घंटे बाद वापस किया गया। युवती अपने आॅडियो/वीडियो में बता रही हैं कि पुलिसवालों ने उसका गला दबाया, उंगली तोड़ दी और गाड़ी का शीशा बंद कर बुरी तरह से पीटा।


















