बेवर – गुरुवार पुर्वाह्न थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर 2 छात्रों के बीच हुए झगड़े में छर्रा लगने से 1 छात्र घायल हो गया। घटना की तहरीर थाने पर देते हुए सचिन कश्यप पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मोहल्ला ब्रह्मनान ने बताया कि गुरुवार पूर्वान्ह वह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रामलीला मैदान के सामने पेट्रोल पंप पर गया था जहां से पेट्रोल डलवाकर वापस लौटते समय रामलीला मैदान के ही पास उसे चंदीपुर निवासी आनंद यादव व अनूप मिल गए दोनों ने सचिन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
मना करने पर तमंचे से फायर कर दिया जो सचिन के पैर में लग गया। पैर में गोली लगने लगने से सचिन 17 वर्ष घायल हो गया।मौके पर पहुची पुलिस ने घायल सचिन को बेवर स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता अमन कुमार


















