AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एनएच-74 हाईवे पर ग्राम जिकरी वाला -ऊधोवाला के बीच सड़क किनारे एक महिला नाम पता अज्ञात का शव मिला है, जो नीले रंग की जीन्स और लाल रंग का रंगीन टॉप पहने हुए है एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि मेरे द्वारा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल निरीक्षण किया गया घटनास्थल से पहले और बाद में टायरों की रगड के निशान हैं, जिससे सडक दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत होता है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया गया है और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है ।
रिपोर्ट- अमीन अहमद


















