कानपुर-उत्तरप्रदेश

स्वागत समारोह में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने किया पत्रकारों को सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कानपुर नगर – सोमवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष / राज्य मंत्री जसवंत सैनी के प्रथम नगर आगमन पर केशवपुरम स्थित दुर्गा लॉन में अभिनंदन/सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत उनके तमाम समर्थकों में उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया तत्पश्चात पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों समेत अड़तीस पत्रकारों का स्वागत सम्मान समारोह संपन्न किया गया ।

अपने संबोधन में जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत का ही नतीजा है कि चालीस करोड़ गरीबों का खाता खुल चुका है । सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई हो रही है, गरीब को खाना बनाने के लिये गेहूं और चावल मुफ्त मिल रहा है। साथ ही साथ उज्जवला योजना के तहत उन्हें घर में चूल्हा जलाने के लिये गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। जो कि बीते पचास सालों से किसी भी सरकार ने नहीं किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत जब झाड़ू उठाकर आगे बढ़े तो उनके पीछे करोड़ों लोग आगे बढ़ गये।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री जसवंत सैनी द्वारा आईरा एवं आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसियेशन के राष्ट्रीय सचिव अविनाश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विपिन शुक्ला, सलाहकार गोपाल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष राज शर्मा, मण्डल संगठनमंत्री शरद शर्मा, मण्डल संयुक्त सचिव वीरेन्द्र शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य गिरीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, जिला मंत्री सुरेश सविता, अहमद, अरुण अस्थाना दिग्विजय सिंह सहित लगभग अड़तीस पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर रामनवमी समिति के अध्यक्ष रजत सिंह गौर महामंत्री अजय कुशवाहा, अजय कुशवाहा (बाबा), राम सिंह, सूरज कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह सेंगर मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button