किरतपुर – पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी किरतपुर निवासी स्वाति कश्यप ने हिन्दू हितों की रक्षा का प्रण लेते हुए हिन्दू रक्षा सेना का दामन भी थाम लिया है। आज उनके आवास पहुंचे हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेशाध्यक्ष डा.तेजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या चौधरी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चौहान, जिला संरक्षक ठा.रामवीर सिंह आदि ने स्वाति कश्यप को हिन्दू रक्षा सेना सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें हिन्दू रक्षा सेना महिला मोर्चा का किरतपुर नगराध्यक्ष मनोनीत किया है तथा नियुक्ति पत्र सौंप दिया।
साथ ही उनसे आशा व्यक्त की है कि वह एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर दें और हिन्दू रक्षा सेना को किरतपुर में मजबूती दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराए। इससे पूर्व नवमनोनीत नगराध्यक्ष स्वाति कश्यप ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूलों के बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री मुकुल शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष किरतपुर नीतिश कौशिक, तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद शुभम कौशिक, नगराध्यक्ष किरतपुर विकास शर्मा आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।


















