नजीबाबाद में तालाब में नहाने गए 5 बच्चों में से 2 की डूबने से हुई मौत
बिजनौर – नजीबाबाद क्षेत्र में तालाब में नहाने गए 5 बच्चों में से 2 की डूबने से हुई मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला तथा एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के कोटद्वार रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी स्थित तालाब की है। जहाँ बुधवार की देर शाम रिहान पुत्र इकराम व जीशान पुत्र इकरामुद्दीन निवासी जाब्तागंज अन्य तीन बच्चों के साथ नहाने गये थे। इसी दौरान दोनों गहरे कुंड में डूब गए। सूचना पाकर मौके पर परिजनों के साथ प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र गौड, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खान, शहबाज खान तथा सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी फैसल भी पहुंचे।
जहाँ पर कडी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से निकाला गया। जिन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शवों परिजनों को सौंप दिया। घटना में दोनों बच्चों की असामायिक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।


















