करनाल-हरियाणा
Trending

बाल कल्याण समिति की पहल से 5 वर्षीय बेटी से मिला परिवार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – कोरोना महामारी के बीच जहां हम प्रतिदिन दुखद खबरें सुन रहे हैं वहीं करनाल में 15 वर्षीय लड़की कलिस्ता मुंडे जोकि पिछले 5 वर्ष से अपने परिवार से बिछड़कर फूसगढ़ स्थित एमडीडी बाल भवन में रह रही थी, के लिए खुशी भरी खबर आई है। शुकवार को कलिस्ता को उसके परिवार से मिलवाया गया। झारखंड के लतिहार जिले के गांव हरमुंडा टोली से कलिस्ता के भाई अनिल और बहन निर्मला उसे लेने जिला बाल कल्याण समिति करनाल के कार्यालय पहुंचे थे। बहन कलिस्ता को देखकर दोनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति करनाल के चेयरमैन उमेश चानना, सदस्या निरूपमा सदर, मीना काम्बोज, शोभना चौधरी, चंद्र प्रकाश, एडीईओ किरण बजाज, एएसआई संदीप सहित एएचटीयू की पूरी टीम उपस्थित रही।

बता दें कि गत 11 मई को कलिस्ता जोकि पिछले करीब 5 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़कर करनाल के चाईल्ड केयर संस्थान में रह रही थी, के परिवार के बारे में जिला बाल कल्याण समिति के प्रयासों से पता लगाया गया था। इस बारे में चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि वर्ष 2016 में कलिस्ता अपने चाचा के साथ करनाल आई थी और उसके चाचा इसे चाईल्ड लेबर में लगाकर फरार हो गए थे। इसके उपरांत जिला बाल कल्याण समिति ने 9 वर्षीय कलिस्ता को रेसक्यू कर बाल भवन में भेज दिया था। कईं बार कलिस्ता की काऊंसलिंग की गई, हाल ही में की गई काऊंसलिंग के दौरान कलिस्ता ने बताया कि वह हरमुंडा टोली की रहने वाली है।

इंटरनेट पर गांव का नाम खोजने के बाद पता चला कि यह गांव झारखंड के लातिहार जिला में पड़ता है व नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। वहां के एसपी से भी गांव के बारे में पुष्टि होने पर उन्होंने संबंधित थाना इंचार्ज से बच्ची कलिस्ता के परिवार का पता लगाने की बात कही। इसके बाद खुशी की बात यह रही कि थाना इंचार्ज भी हरमुंडा टोली के रहने वाले निकले और उन्होंने अविलम्ब कलिस्ता के परिवार का पता लगा लिया जिसके बाद वहां की पुलिस को कलिस्ता की 2016 वाली फोटो शेयर की गई और परिवार की पुष्टि होने पर माता जीरामुनि देवी और पिता धनेश मुंडे से कलिस्ता की बात करवाई गई। बात करने पर कलिस्ता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति का प्रयास है कि हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मिले और बाल संरक्षण संस्थाओं में आने के बाद बच्चा वहां एक परिवार की तरह रहे। इसके लिए बच्चों की बार-बार काऊंसलिंग की जाती है। काफी हद तक विश्वास जीतने के बाद बच्चा कुछ बताना शुरू करता है, कईं बार इस प्रक्रिया में काफी समय भी लग जाता है। कलिस्ता इसका उदाहरण है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा हर बच्चे का इंडीवियूजअल केयर प्लान बनाया जाता है और उनकी रूचि जानी जाती है। उन्होंने बताया कि कलिस्ता को भी सिलाई के क्षेत्र में महारत हासिल है और वह छटी कक्षा में पढ़ती है, प्रयास करेंगे कि स्पोंसरशिप योजना के तहत कलिस्ता की पढ़ाई जारी रहे।

इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना ने कहा कि कोई भी बच्चा परिवार से न बिछड़े इसके लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। बस या ट्रेन में अकेले जा रहे छोटे बच्चों से पूछना चाहिए कि वह कहां जा रहा है और कहां से आया है। यदि लगे कि वह परिवार से बिछड़ गया है तो इसकी सूचना 100 नम्बर पर या चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 पर अवश्य दें, ताकि बच्चे के साथ भविष्य में कोई आपराधिक घटना न घटे और उसे परिवार से मिलाया जा सके।

9 वर्षीय सावन को मिलवाया उसके परिजनों से –

जिला बाल कल्याण समिति गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सावन पुत्र विनोद, जोकि गत 18 जुलाई को जिला बाल कल्याण समिति के सदस्यों को करनाल बस अड्डे पर मिला था। सावन उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिझाना का रहने वाला है। काऊंसलिंग के बाद जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना ने 9 वर्षीय सावन को करनाल के फूसगढ़ स्थित एमडीडी बाल भवन में भिजवाया और सावन के परिवार के बारे में पता लगाने के प्रयास तेज किए। मधुबन एएचटीयू की टीम ने परिवार का पता लगाया और शुक्रवार को सावन को उसके परिवार से मिलवा दिया गया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button