ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

नगर पंचायत बढ़ापुर में बिना नक्शा पास बन रहे अवैध रूप से भवन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – नगर पंचायत बढ़ापुर की सीमा के अंदर कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पर नियमों को ताक पर रख कर भवनों का निर्माण न हो रहा हो। इन नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत बढ़ापुर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है। निर्माणों के समय न तो डीपीसी लेवल देखा जा रहा है और न ही भवन निर्माण के नियम।

गलियों में लोगों ने कई-कई फुट छज्जे निकाल रखे हैं और आधी गली तक रैंप बनाए हुए हैं। नगर पंचायत की उदासीनता के चलते लोग धड़ल्ले से नियमों का उल्लंधन कर निर्माण कर रहे हैं। पता नहीं क्यों नगर पंचायत बढ़ापुर प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्य वहीं करने से डरता है।

बढ़ापुर की विभिन्न जगह भवन निर्माण कार्य जोरों पर है। भवन निर्माण के लिए लोग एक-दूसरे से अपने मकान को ऊंचा उठाने के चक्कर में डीपीसी लेवल को दरकिनार कर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों ने गलियों से कई-कई फुट ऊंचे मकान उठा दिए हैं। ऐसे में इन मकानों के आगे बनने वाले रैंप (पहडी) भी ऊंचे उठने के कारण आधी गली तक आ जाते हैं। रैंप बढ़ने के कारण गलियां संकरी होती जा रही हैं। अगर कहीं पर बिजली की लाइन जा रही है तो वे इन छज्जों के साथ सट कर निकल रही है। जिससे हादसा होने की संभावनाएं बनी रहती हैं।

बाक्स__ बिना नक्शा पास कराए ही हो रहे निर्माण नगर पंचायत बढ़ापुर की सीमा के अंदर लोग बिना नक्शा पास कराए बिना ही धड़ल्ले से निर्माण कर रहे हैं। लोग नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कर नगर पंचायत को चूना लगा रहे हैं। लोग पैसा बचाने के चक्कर में दोबारा नक्शा पास नहीं कराते और अपनी मर्जी से अवैध रूप से निर्माण करा लेते हैं।

निर्माण के कारण बंद होते हैं नालियां व गलियां

गली में चल रहे निर्माण कार्यो के कारण नाले-नालियां व गलियां निर्माण सामग्री से अटी हुई हैं। जिन्हें निर्माण करने वाले साफ नहीं कराते। इसके चलते गलियो में गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही हैं।

गलियों में रैंप व छज्जे बढ़ाना गैर कानूनी है। ऐसे लोगों के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए और अवैध रूप से छज्जे वह पेढ़ियां का निर्माण करें लोगों को को नोटिस भेजकर तोड़ना चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सौरव अग्रवाल की खास रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button