नजीबाबाद – जहां एक और लगभग पूरा विश्व पुराना जैसी महामारी से लड़ रहा है इससे बचने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा उपाय और समाधान बताए जा रहे हैं जिसमें महत्वपूर्ण साफ सफाई पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है परंतु वही जनपद बिजनौर के नगर नजीबाबाद में मोहल्ला रमपुरा के बड़भूजो के चौराहे निकट मीट दुकानों के आसपास गंदगी का भंडार लगा रहता है जबकि बड़भूजो का चौराहा नजीबाबाद के मुख्य चौराहों में आता है।
यहां से सुबह से ही स्थानीय और गांव से आने जाने वालों का चलन रहता है जिससे उन्हें इस गंदगी के बीच आना जाना बहुत मुश्किल पड़ता है, तो वहीं दूसरी ओर गंदे की के भंडार के दाएं बाएं दुकानदारों को सामान बेचने में और ग्राहकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
इतना ही नहीं कूड़े के भंडार पर बैठने वाली मक्खियां दिन भर आसपास बिक रहे खाद्य पदार्थों और मीट की दुकानों में अधिक संख्या में जमा रहती हैं, जो कि खाने-पीने के सामान को दूषित करने का काम करती है। जिससे गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है, परंतु नगर पालिका नजीबाबाद की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है, कि स्वच्छ नजीबाबाद में गंदे की का भंडार लगा रहता है।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट


















