करनाल – सनातन धर्म महाबीर दल अस्पताल के प्रतिष्ठित चुनावों में कैलाश चंद्र गुप्ता ने तीसरी बार प्रधान पद पर निर्वाचित होने में सफलता अर्जित की। उन्होंने ज्ञान सिंह चावला को भारी मतों से पराजित किया। उनके सामने सुभाष भी थे। इसके अलावा महासचिव पद पर रमन गुप्ता ने अमित गुप्ता को भारी मतों से पराजित किया। उनको 23 में से 21 मत मिले। इसमके अलावा कोषाघ्यक्ष पद पर रमेश नागपाल निर्वाचित हुए।
करनाल की प्रतिष्ठित संस्था श्री सनातन धर्म महाबीर दल के चुनावों पर शुरू से ही विवाद गहरा रहार था। कोर्ट के आदेश पर डीसी निशांत यादव ने चुनावों के लिए ठीम का गठन किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम श्री सिन्हा ने की। इसमें तहसीलदार राज बख्श और डी.आर.ओ क्षितिज कपूर थीं। शुरू में विवाद गहाराते दिखा। चुनावों का विरोध कर रहे अमित गुप्ता और अनिल प्रकाश यहां चुनवों को नहीं करवाने की मांग को लेकर पहुंचे। लेकिन एसडीएम ने चुनाव स्थगत करने से इनकार कर दिया। उसके बाद विरोध करने वाले वहां से वायकाट करके निकल गए।
चुनावों में 31 मतों में से 23 सदस्यों ने मत दान किया। मतदान पक्रिया दो घंटे तक चली। बाद में चुनाव परिणाम तहसीलदार ने घोषित किए। अध्यक्ष पद पर कैलाश गुप्ता को 19 मत मिले। वांकी के मत ज्ञान सिंह चावला और सुभाष को मिले। इसके अलावा महासचिव पद पर रमन गुप्ता को जीत मिली। उनको 21 मत मिले। उनके विरोधी अनिल प्रकाश और अमित गुप्ता को दो ही मत मिले। कोषाघ्यक्ष पद पर रमेश नागपाल ने जीत अर्जित की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल प्रकाश को भारी मतों से पराजित किया। विजयी पदाधिकारियों ने भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस चुनाव को शहर में प्रतिष्ठित माना जा रहा था।
कोई गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा: गुप्ता
श्री सनातन धर्म महाबीर दल के लगारतार तीसरी बार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए कैलाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वह सभी सदस्यासें को साथ लेकर अस्पताल औँर संस्था का विकास करेंगे। सभी सदस्यों पदाधिकारियों की राय ली जाएगी। उन्होने कहा कि उन्हें तीसरी बार सेवा का अवसर मिला हैं। वह गरीबों और बेसहारा लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएंगे।
उनका यह प्रयास रहेगा कि कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहे उनके अस्पताल को आयुश्मान योजना में शामिल किया गया हैं। इसके अलावा उन्होंने एनएचबी के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी के प्रति आभारी हैं। जिनके विश्वास के कारण विजयाी हुए हैं। उनकी विजय उनके साथियों की जीत हैं। वह प्रशासन एसडीएम तहसीलदार तथा डीआर के प्रति आाभारी हैं। इस अवसर पर महासचिव रमन गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।


















