करनाल-हरियाणा
Trending

बेसहारा गोवंश के लिए जिलों में बनेंगे अस्पताल : विधायक हरविन्द्र कल्याण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल – घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्णय के अनुसार राज्य में सड़कों पर हादसों में घायल होने वाले बेसहारा गोवंश के उपचार एवं देखभाल के लिए पशुपालन व डायरी विभाग सभी जिलों में एक-एक अस्पताल की व्यवस्था करेगा। इस अस्पताल में केवल चोटिल गोवंश का उपचार किया जाएगा। सरकार का यह निर्णय स्वागत के योग्य है।

विधायक कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर किसी एक ऐसे अस्पताल का प्रबंध करें, जो गोवंश के उपचार व देखभाल को समर्पित हो। इस अस्पताल में कम से कम 50 गोवंश को रखने का प्रबंध होना चाहिए। साथ ही स्पष्टï किया कि अगर यह व्यवस्था किसी अस्पताल में संभव नहीं है तो आसपास की एक गौशाला में ही अस्पताल स्थापित किया जाए। इस अस्पताल में उपचार की व्यवस्था सरकारी पशु चिकित्सक की देखरेख में होगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा गो-सेवा आयोग के विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षाओं के दौरान मुख्यमंत्री ने पशुपालन एवं डायरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं को जारी होने वाला अनुदान गो-सेवा आयोग की अनुशंसा पर दिया जाना चाहिए। गोवंश के कल्याण के लिए हरियाणा गो-सेवा आयोग समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।

उन्होनें गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की बात कहते हुए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि इस दिशा में कार्य योजना तैयार की जाए जिससे गौशालाओं की आमदनी भी बढ़ सके। उन्होंने गौशालाओं को प्राकृतिक खेती के साथ जोडऩे के लिए भी योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 331 गौशालाओं में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं तथा 229 गौशालाओं में सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया जारी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button