गोंडा – वजीरगंज में ब्लाक प्रमुख श्री राम बहादुर सिंह( पंकज सिंह )जी ने अपने समर्थकों के साथ कैंप कार्यालय वजीरगंज में एक बार फिर ब्लाक प्रमुख निर्विरोध हो जाने पर जीत का जश्न मनाया तथा आज उनके कैंप कार्यालय वजीरगंज में काफी संख्या में श्री राम बहादुर सिंह (पंकज सिंह) के समर्थकों का जन सैलाब देखने को मिला सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं बीडीसी के चेहरे पर खुशी का माहौल था।
आज के दिन उन को बधाई देने पहुंचे मंत्री श्री रमापति शास्त्री एवं आदरणीय प्रतीक भूषण सिंह श्रीरामफ़ेर तिवारी प्रधान के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे सभी ने ब्लॉक प्रमुख जी के निर्विरोध होने पर उनको लाख-लाख बधाइयां देते हुए ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना भी की साथ ही सभी ने मिष्ठान एवं भोजन ग्रहण किया तथा आज सभी समर्थक बहुत प्रफुल्लित दिखाई दिए आज ब्लाक प्रमुख का कारवां हाथी घोड़ों एवं बैंड बाजे के साथ धूम मचाता ब्लॉक प्रमुख कार्यालय वजीरगंज से उनके निवास स्थान टिकरी वजीरगंज के लिए रवाना हो गया।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट






