बिजनौर – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेक किया की केंद्रों की रंगाई पुताई का कार्य सही से हुआ है या नहीं, खिड़कियां दरवाजों की मरम्मत करा दी गई है या नहीं, लाइट पंखे चालू हालत में है, डॉक्टरों की तैनाती तथा उपस्थिति, दवाइयों का स्टॉक एवं स्टॉक रजिस्टर से मिलान तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जहां जहां कमी पाई गई वहां के संबंधित अधिकारी तथा डॉक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विक्रमादित्य ने कहा कि जो कोई भी आपदा में अफसर तलाश करते हुए कार्य करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित रूप से होगी इसलिए सभी अपनी ड्यूटी का समय पर पालन करे कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।


















