न्यूज़

मार्टिन गैरिक्स की सनबर्न एरीना के साथ भारत में वापसी, 10 शहरों में होगा होली टूर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मार्टिन गैरिक्स की सनबर्न एरीना के साथ भारत में वापसी, 10 शहरों में होगा होली टूर
वैश्विक डांस-म्यूजिक सुपरस्टार अपने अनूठे साउंड एंड हाई-एनर्जी लाइव एक्सपीरियंस के साथ भारत आ रहे हैं, मार्च 2017 में 10 शहरों में 10 दिनों तक होगा आयोजन


10 दिन, 10 शहर, 10शो, एक वैश्विक ईएमडी अनुभव। इस होली पर सनबर्न एरीना के साथ मार्टिन गैरिक्स मार्च 2027 में 10 शहरों में अपने शो की धूम मचाने आ रहे हैं, जिसमे रंगों के त्यौहार में वे संगीत, उत्सव और बेहतरीन उर्जा का मिश्रण करेंगे। यह ऐसी साझेदारी है, जिसने भारत में अब तक डांस-म्यूजिक अनुभव के सबसे यादगार अनुभव लोगों तक पहुंचाएं हैं, और अब सनबर्न एरीना और गैरिक्स फिर एक बार नई इबारत लिखने को तैयार है, अपने ऐतिहासिक एंथम, जानदार प्रोडक्शन और जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से। इस बार जमीन का एक-एक हिस्सा डांस फ्लोर बनेगा, और होली पर लोगों को मिलेगा थिरकने का बेहतरीन मौका।

10 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले आगाज़ के साथ यह टूर 12 मार्च को भुवनेश्वर, 13 मार्च को चेन्नई, 14 मार्च को बेंगलुरु, 16 मार्च को शिलांग, 17 मार्च को कोलकाता, 19 मार्च को हैदराबाद, 20 मार्च को दिल्ली एनसीआर, 21 मार्च को मुंबई और आखिरी पड़ाव के रूप में 22 मार्च को पुणे में समापन होगा।

इस अनुभव में शामिल होने के इच्छुक फैंस 4 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से मार्टिन गैरिक्स पेज पर अर्ली एक्सेस के लिए अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीकृत यूजर्स के लिए प्री-सेल 16 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 17 नवंबर 2026 से रुपे कार्डधारकों के लिए विशेष प्री-सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। और आम टिकटों की बिक्री 18 नवंबर 2026 से चालू होगी, जो सिर्फ भारत के अग्रणी मनोरंजन डेस्टिनेशन बुकमायशो पर उपलब्ध होंगे।

भारत के एडीएम क्षेत्र ने पिछले सालों में बेहतरीन बढ़त दर्ज की है और मार्टिन गैरिक्स एक ऐसा चिरपरिचित नाम है जिसने अपनी लगातार विकसित होती बेहतरीन परफॉर्मेंस के माध्यम से ईडीएम कल्चर को नए आयाम दिए हैं। ऐसे फैंस जो ‘Animals’, ‘In the Name of Love’, ‘Scared to Be Lonely’ and ‘High on Life’, जैसे गाने सुनकर बड़े हुए हैं, उनके लिए यह एक मौका है उस म्यूजिक को पुनः अनुभव करने का, जो करोड़ों पार्टियों, प्ले लिस्ट और जश्न से जुड़ी यादों का हिस्सा है।

क्लब नाइट्स और बड़े इडिएम फेस्टिवल्स की जान रहने के बाद अब भारत के होली उत्सव का हिस्सा बनने तक, मार्टिन गैरिक्स की यात्रा इस देश के साथ आगे ही बढ़ती रही है। सनबर्न एरीना के साथ देश के 10 शहरों के टूर के माध्यम से गैरिक्स डांसफ्लोर से आगे बढ़कर भारत के सांस्कृतिक अनुभव से जुड़ने के लिए तैयार हैं, जिससे उनके फैंस रंग, संगीत और त्योहार की खुशी उनके गानों के साथ अनुभव कर सकें।

मार्टिन गैरिक्स ने कहा कि “भारत मेरी यात्रा का एक बहुत ही खास हिस्सा रहा है और यहां से मुझे इतने सालों में जो सहयोग मिला है, वह बेहतरीन है। मैं पिछले 10 साल से भारत आ रहा हूं, और मेरे कुछ सबसे अविस्मरणीय शो मैंने यहां किए हैं। 10 शहरों के टूर और दो लाख लोगों के साथ होली मनाने का मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं। मैं सभी चाहने वालों से मिलने के लिए उत्साहित हूं, जिससे हम और भी ज्यादा खुबसूरत यादें साथ बना सकें।”

सनबर्न के सीईओ करण सिंह ने बताया कि “मार्टिन गैरिक्स और भारत के एडीएम क्षेत्र की एक दुसरे से जुड़ी हुई यात्रा रही है, जो समय के साथ और आगे ही बढ़ती जा रही है। उनकी हर वापसी नए मापदंड स्थापित करती है। सनबर्न के कुछ सबसे यादगार शो गैरिक्स के साथ रहे हैं, और यह जुड़ाव संगीत से कई गुना बड़ा है। भारत के सबसे रंगीन त्यौहार होली के दौरान 10 शहरों के टूर के लिए उनकी भारत-वापसी, इस यात्रा का एक सहज अगला पड़ाव है। होली का भाव साथ आने और विमुक्त होकर उत्सव मनाने का होता है, और सनबर्न एरीना में मार्टिन के संगीत और ऊर्जा से बेहतर इसकी कोई अभिव्यक्ति नहीं हो सकती। हम इस उत्सव को 10 शहरों में अगले पायदान पर ले जाने के लिए तैयार हैं।”

सनबर्न एरीना ने भारतीय श्रोताओं तक वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक को भव्य स्तर के, मल्टी-सिटी टूर, और गहन लाइव अनुभव के माध्यम से पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मार्टिन गैरिक्स के साथ सनबर्न एरीना का संबंध एक दशक से भी ज्यादा पुराना है। 2017 में सनबर्न फेस्टिवल के समापन, 2023 में 8 शहरों के 9 शो और दिसंबर 2025 में सनबर्न फेस्टिवल के पहले मुंबई संस्करण में डीवाय पाटील स्टेडियम के होली सेलिब्रेशन तक, सनबर्न और मार्टिन गैरिक्स के बीच का जुड़ाव रहा है। इस पृष्ठभूमि पर गैरिक्स इस होली पर 10 शहरों में सनबर्न एरीना टूर के लिए वापस आ रहे हैं, जिससे इस साझेदारी को सबसे रंगीन त्यौहार के बीच देशभर में लाया जा सके।

रूपे द्वारा प्रस्तुत और हुंडई द्वारा संचालित सनबर्न एरीना का होली स्पेशल मार्टिन गैरिक्स 10 शहर का टूर मार्च 2027 में होने जा रहा है जिसे बिल्कुल ना छोड़े। आज ही बुकमायशो पर अपने टिकट बुक करें।

इन्स्टाग्राम : @sunburnfestival
एक्स : @SunburnFestival
फेसबुक : SunburnFestival

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button