घनश्यामभाई ढोलकिया ने पूर्वोत्तर के चार शहरों में स्थित शोरूमों का किया दौरा

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्यामभाई ढोलकिया ने पूर्वोत्तर के चार शहरों में स्थित शोरूमों का किया दौरा
जोरहाट, डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर और ईटानगर में स्थानीय व्यापारिक साझेदारों एवं उनके परिवारों ने पारंपरिक अंदाज में किया आत्मीय स्वागत
पूर्वोत्तर भारत। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्यामभाई ढोलकिया ने अपनी टीम के साथ निजी विमान से पूर्वोत्तर भारत के चार प्रमुख शहरों—जोरहाट, डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर और ईटानगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन चारों शहरों में स्थित किसना के शोरूमों का भ्रमण किया और स्थानीय व्यापारिक साझेदारों से मुलाकात कर उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाया।
इस विशेष दौरे के दौरान चारों शहरों के स्थानीय व्यापारिक साझेदारों ने अपने परिवारों के साथ श्री घनश्यामभाई ढोलकिया एवं उनकी टीम का क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया। जोरहाट में श्री हितोम दत्ता, डिब्रूगढ़ में श्री विकास अग्रवाल, नॉर्थ लखीमपुर में श्री सैयद हुसैन अहमद और ईटानगर में श्री बिंगिया रापे ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत कर इस मुलाकात को यादगार बनाया।
शोरूमों के भ्रमण के दौरान श्री ढोलकिया ने स्थानीय स्तर पर किसना की उपस्थिति, व्यापारिक साझेदारों के योगदान और ग्राहकों तक ब्रांड की पहुंच का प्रत्यक्ष अनुभव किया। यह दौरा स्थानीय साझेदारों के साथ संवाद स्थापित करने, उनके प्रयासों की सराहना करने और पूर्वोत्तर क्षेत्र में किसना की विकास यात्रा को नई मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर बना।
इस अवसर पर श्री घनश्यामभाई ढोलकिया ने पूर्वोत्तर भारत की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों के प्रेमपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए कहा, “पूर्वोत्तर की खूबसूरत वादियां और यहां के लोगों का अपनापन बेहद खास है। यहां के लोग बहुत अच्छे और मिलनसार हैं। जोरहाट, डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर और ईटानगर में हमारे व्यापारिक साझेदारों ने जिस आत्मीयता से मेरा और मेरी टीम का स्वागत किया, उससे मुझे बहुत खुशी हुई। अपने सभी साझेदारों और उनके परिवारों से मिलना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।”
उन्होंने आगे कहा, “इन चारों शहरों में हमारे किसना शोरूम ग्राहकों के सपनों को साकार करने और उनकी खुशियों में शामिल होने के लिए समर्पित हैं। मैं चाहता हूं कि आपके जीवन के हर खास अवसर, हर उत्सव और हर यादगार पल में किसना के हीरे और सोने के आभूषण जरूर शामिल हों। हमारे स्थानीय व्यापारिक साझेदार इस विश्वास और रिश्ते को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अपने स्थानीय व्यापारिक साझेदारों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों तक पहुंच बनाने और उन्हें उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले हीरे एवं सोने के आभूषण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्वोत्तर के इन चार शहरों का दौरा ब्रांड और उसके स्थानीय साझेदारों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंधों, आपसी विश्वास और साझा विकास की भावना को रेखांकित करता है।
इस यात्रा के माध्यम से श्री घनश्यामभाई ढोलकिया ने न केवल अपने शोरूमों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया, बल्कि स्थानीय साझेदारों और उनके परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। किसना का उद्देश्य अपने साझेदारों के साथ मिलकर ग्राहकों की खुशियों का हिस्सा बनना तथा पूर्वोत्तर भारत में विश्वास, गुणवत्ता और आत्मीयता पर आधारित अपने संबंधों को और मजबूत करना है।






