लखनऊ-उत्तरप्रदेश

चक्रवाती तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, उठी मुआवजे की मांग

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow


पुनीता सिंह खुशबू ने सरकार से की किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग

लखनऊ/गाजीपुर। अर्नव चक्रवाती तूफान के चलते हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसान अब अपनी बर्बादी देखकर आंसू बहाने को मजबूर हैं।

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू ने भाजपा सरकार से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों ने खून-पसीना बहाकर फसल तैयार की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने मांग की कि धान, गन्ना, बाजरा, चना, आलू और सरसों सहित जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उनका तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, ग्राम बाघी निवासी सपा नेता एवं किसान सूरज राम ने भी अपनी बर्बाद फसल दिखाते हुए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर जल्द राहत पहुंचाई जाए।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button