AIRA NEWS NETWORK – पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर पति पत्नी व बेटी ने घर मे रखा ज़हरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ती देख पीड़ित परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया हालत ज़्यादा नाज़ुक देखते हुए सरकारी डॉक्टरो ने मेरठ रैफर कर दिया है।
बिजनौर के इमेरजेंसी सरकारी ज़िला अस्पताल की जहाँ पर धर्मपाल व उसकी पत्नी व बेटी ने घर मे रखा ज़हरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गौरतलब है कि मण्डावर के नारायणपुर के रहने वाले धर्मपाल का एक बेटा रवि पड़ोस की ही युवती को चार दिन पहले भगाकर ले गया था ।युवती की बरामदगी को लेकर पुलिस व दारोगा ने धर्मपाल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया नाबालिग धर्मपाल की बेटी के साथ पुलिस ने अभद्र बर्ताव व घर मे तोड़फोड़ कर दी पुलिस के खौफ व उत्पीड़न से तंग आकर परिवार के तीन सदस्य धर्मपाल व पत्नी व नाबालिग बेटी ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिसकी वजह से हालत बिगड़ती देख सरकारी चिकित्सक के मुताबिक तीनो की हालत गंभीर बनी हुई है साथ ही सल्फास खाने की उम्मीद लग रही है फिलहाल डॉक्टरो ने तीनों को मेरठ रैफर कर दिया है।


















