अब कुर्सी से नहीं, काम से पहचाना जाएगा हर अधिकारी” – सीएम धामी की बड़ी पहल

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही को लेकर अपनी सबसे बड़ी पहल शुरू की है। अब सरकारी अधिकारी सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे।सीएम धामी के नेतृत्व में चल रहे *”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”* अभियान को इसी सोच के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सरकार खुद चलकर लोगों तक पहुंचे और पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ बिना किसी दिक्कत के मिले। fbf9*क्या है नई पहल की खास बातें:*1. *जवाबदेही तय:* सीएम ने साफ कहा है कि अब हर अधिकारी की पहचान पद से नहीं, बल्कि उसके काम, संवेदनशीलता और जनता के प्रति समर्पण से होगी। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई तय है।2. *मौके पर समाधान:* सभी शिविरों में निर्णय लेने वाले अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर ही किया जाएगा। लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग होगी।3. *डोरस्टेप गवर्नेंस:* अधिकारियों को निर्देश है कि वे जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगवाएं, बल्कि खुद गांव-गांव जाकर समस्याएं सुनें और निपटाएं। “प्रशासन लोगों के पास जाएगा, लोग प्रशासन के पास नहीं” – यही अभियान का मूल मंत्र है।4. *पारदर्शिता पर जोर:* धामी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर अधिकारी के पद और रैंक को देखे बिना कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने कहा, _”मेरे लिए सुशासन का मतलब सिर्फ आदेश जारी करना नहीं है, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझकर उनका त्वरित समाधान करना है।”इस पहल से न केवल सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी, बल्कि बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी और प्रशासन पर जनता का भरोसा मजबूत होगा


















