IIM काशीपुर में 504 नवप्रवेशियों का हुआ स्वागत, 125 महिला छात्राएं शामिल

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,भारतीय प्रबंध संस्थान IIM काशीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ 504 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ हुआ। संस्थान में MBA, MBA (एनालिटिक्स) और PhD कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले इन छात्रों का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।*कितने छात्र, क्या आंकड़े* संस्थान में इस बार कुल 504 नवप्रवेशी शामिल हुए हैं, जिनमें 125 महिला विद्यार्थी भी हैं। नए बैच में MBA के 350, MBA (एनालिटिक्स) के 139 और PhD के 15 शोधार्थी शामिल हैं। MBA (एनालिटिक्स) में 83 छात्राएं हैं, जबकि PhD में 10 महिलाएं और 5 पुरुष शोधार्थियों ने प्रवेश लिया है।उद्घाटन समारोह में PWDC इंडिया के चेयरपर्सन संजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से तेजी से बदलते भू-राजनीतिक और तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने, चुनौतियों का सामना करने तथा निरंतर सीखते रहने का आह्वान किया IIM काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने कहा कि संस्थान का प्राकृतिक वातावरण और मजबूत औद्योगिक परिवेश विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देता है।प्रवेश अध्यक्ष प्रो. जिमुत बहन चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और नए विचारों को अपनाने की सलाह दी।


















