काशीपुर-उत्तराखण्ड़

रेलवे अंडरपास 2 साल से लटका, फाटक से बंटा शहर, KDF ने सौंपा ज्ञापन, SDM ने दिया आश्वासन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,बाजपुर रोड पर रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण के बाद रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद किए जाने से उत्पन्न हुई गंभीर जनसमस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। यहां प्रस्तावित अंडरपास का कार्य रेलवे और राजस्व विभाग के अभिलेखों में अंतर के कारण पिछले लगभग 2 वर्षों से रुका पड़ा है, जिससे काशीपुर की जनता को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैफाटक बंद होने के बाद काशीपुर नगर व्यावहारिक रूप से दो भागों में बंट गया है। बाजपुर रोड क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों को स्कूल, अस्पताल, तहसील, न्यायालय, मुख्य बाजार और अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे एक ओर जहां यातायात जाम की समस्या बढ़ी है, वहीं नगर के व्यापार और आम जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से पहले क्रॉसिंग खुली रहती थी, लेकिन अब बंद होने से रोजाना घंटों का समय सड़क पर ही बर्बाद हो जाता है। एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को भी सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।जनता के लंबे प्रयासों के बाद इस स्थान पर रेलवे अंडरपास स्वीकृत हुआ था और निर्माण कार्य शुरू भी हुआ था। लेकिन रेलवे और राजस्व विभाग के नक्शों व अभिलेखों में आपसी मिलान न होने के कारण काम बीच में ही रुक गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि रेलवे का नक्शा वर्ष 1947 से पूर्व ब्रिटिश काल का है और उसका वर्तमान राजस्व अभिलेखों में विधिवत अमल-दरामद न होना ही इस प्रकरण की सबसे बड़ी तकनीकी बाधा है।*KDF ने छेड़ा जन-अभियान* इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (KDF) ने जन-अभियान शुरू किया। फोरम ने महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा को ज्ञापन सौंपकर सहयोग मांगा। इस अभियान को नगरवासियों का व्यापक समर्थन मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अंडरपास निर्माण की बाधा दूर करने की मांग की।इसी क्रम में KDF का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी काशीपुर से भी मिला और रेलवे व राजस्व विभाग के बीच लंबित भूमि संबंधी समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का अनुरोध किया। उप जिलाधिकारी ने समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही सभी संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में आपसी समन्वय से व्यावहारिक और विधिसम्मत समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।KDF अध्यक्ष राजीव घई ने कहा, “यह किसी एक संस्था का मुद्दा नहीं है। यह पूरे काशीपुर की जनता से जुड़ी समस्या है। अंडरपास बनने से हजारों लोगों को रोज की परेशानी से राहत मिलेगी, यातायात सुधरेगा और व्यापार को भी फायदा होगा।” KDF ने जन-हस्ताक्षर अभियान में समर्थन देने वाले सभी नागरिकों का आभार जताया। संस्था ने कहा कि वह इस जनहित के मुद्दे को समाधान तक पहुंचाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, रेलवे और राजस्व विभाग के साथ निरंतर प्रयास करती रहेगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button