रामनगर उत्तराखण्ड

रिसोर्ट में हाई-प्रोफाइल अय्याशों का भंडाफोड़, 1 नाबालिग समेत 10 युवतियां मुक्त, 52 गिरफ्तार, रिसोर्ट सील

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन )ऐश-ओ-आराम के लिए दूर-दूर से आए लोगों की पार्टी उस समय रंग में भंग हो गई, जब एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस ने रामनगर के एक बड़े रिसोर्ट पर छापा मार दिया। पुलिस ने यहां से हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1 नाबालिग को संरक्षण में लेकर 51 लोगों को गिरफ्तार किया। रिसोर्ट से 10 युवतियों को मुक्त कराया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। रिसोर्ट को सील कर दिया गया है।*कैसे हुआ खुलासा* एसपी के निर्देश पर जनपद में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में 4 जुलाई को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और थाना रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।मुखबिर की सूचना पर रिसोर्ट में छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई 10 महिलाएं वहां मौजूद थीं। मौके पर 52 लोग महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी कर रहे थे। आरोपियों द्वारा महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था, उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे और अश्लील हरकतें की जा रही थीं।*क्या मिला और किस पर केस* पुलिस ने मौके से शराब की 3 पेटियां, बीयर की 1 पेटी, 10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों का पुलिंदा, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम और साउंड बॉक्स बरामद किए। मोबाइल में पार्टी और महिलाओं की फोटो-चैट भी मिली।सभी 51 आरोपियों को गिरफ्तार और 1 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। कोतवाली रामनगर में बीएनएस की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/5/6, पॉक्सो एक्ट की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैपूछताछ में मेरठ निवासी मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार ने बताया कि वह कीटनाशक कंपनी का संचालक है और कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी रखी थी। उसने करीब 10 दिन पहले रिसोर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ की मांग की थी। 4-5 जुलाई के लिए रिसोर्ट 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया। आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10,000 रुपये में महिलाओं की व्यवस्था कराई। जांच में यह भी सामने आया कि जीएम ने स्टाफ को आगंतुक रजिस्टर में किसी की एंट्री न करने के निर्देश दिए थे ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें।*रिसोर्ट सील, जीएम फरार* साक्ष्य छिपाने और परिसर का अनैतिक गतिविधियों में उपयोग पाए जाने पर रिसोर्ट को सील कर दिया गया। जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।*पुलिस टीम को इनाम* इस कार्रवाई में एएसपी अमित कुमार, एएचटीयू प्रभारी एसआई सुनीता कुंवर, एसओजी प्रभारी एसआई मोहन सिंह सौन, एसआई दीपक बिष्ट सहित पूरी टीम शामिल थी। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने टीम को 2,500 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button