लखनऊ-उत्तरप्रदेश

UP में मंत्रिमंडल विस्तार पर मायावती की प्रतिक्रिया, कहा- इस विषय पर टीका-टिप्पणी उचित नहीं, सोशल मीडिया पर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Mayawati Reaction on UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। मंत्रिमंडल विस्तार पर मायावती ने कहा कि इसका असर आम जनता पर दिखना चाहिए।

कैबिनेट विस्तार पर क्या बोलीं मायावती?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ‘X’ पर लिखा- वैसे तो मंत्रिमंडल का घटाना-बढ़ाना व विस्तार आदि, सत्ताधारी पार्टी का आन्तरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज्यादा होता है। इसलिए उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के कल हुए विस्तार के बारे में कुछ भी टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। किन्तु कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आम जन के हित के साथ-साथ खासकर सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं के जीवन की बेहतरी एवं महिला सुरक्षा-सम्मान आदि पर पड़ता हुआ दिखना भी जरूर चाहिए, वरना लोग इसको राजनीतिक जुगाड़ तथा सरकारी संसाधन पर बढ़ा हुआ बोझ ही मान लेंगे।

मायावती ने आगे लिखा कि समाज के हर वर्गों में भी विशेषकर कमजोर तबकों के जान-माल व मजहब की सुरक्षा व उन्हें न्याय मिलता हुआ महसूस होने पर सरकार एवं उनके सभी मंत्रियों के कार्य कलापों में परिलक्षित भी हो, तो यह उचित होगा। जो कि सरकारों व उनके मंत्रियों की पहली संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है।

मायावती ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
लखनऊ में बीते शनिवार देर रात को भाजयुमो नेता चेतन तिवारी (BJYM leader Chetan Tiwari) पर हुई फायरिंग मामले में भी मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने ‘X’ पोस्ट में लिखा- अभी हाल ही में राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के एक युवा नेता पर जानलेवा हमला अति-चिंतनीय है।

यह हमला होने से हर तरफ एक बार फिर से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ, इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गयी है कि UP में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं, बल्कि काफी असुरक्षित भी है। बी.एस.पी. की सभी सरकारों में समाज के हर वर्ग के जान-माल व मजहब के साथ-साथ बेहतरीन कानून-व्यवस्था के तहत ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों को ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त के अन्तर्गत न्याय और सुरक्षा दी गयी थी, जो कि सर्वविदित है।

कैबिनेट विस्तार में 8 नेताओं ने ली शपथ
UP कैबिनेट विस्तार में रविवार को 8 नेताओं ने शपथ ली है। भूपेंद्र चौधरी, सपा से बागी नेता मनोज पांडे, अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन नेताओं में मौजूदा राज्य मंत्री अजीत सिंह और सोमेंद्र सिंह तोमर को प्रमोशन देकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button