काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पत्नि ऒर पुत्र सहित अनूप अग्रवाल पर 14करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,आरके फ्लोर मिल के डायरेक्टर अनूप अग्रवाल उनकी पत्नी रेनू अग्रवाल व पुत्र अमोल अग्रवाल के खिलाफ बैंक से लगभग 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
डिजाइन सेंटर, काशीपुर के पास स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लि. के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मै. आरके अग्रवाल इन्डस्ट्रीज लि., काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर ने दिनांक 11.01.2016 को बैंक से बारह करोड़ पचास लाख रुपये का ऋण व्यापार हेतु लिया था। उक्त कम्पनी के डायरेक्टर अनूप कुमार अग्रवाल पुत्र केशव शरण अग्रवाल, रेनू अग्रवाल पत्नी अनूप कुमार अग्रवाल एवं अमोल अग्रवाल पुत्र अनुप कुमार अग्रवाल निवासी आरकेपुरम, मानपुर रोड काशीपुर हाल निवासी रोजडेल कलोनी, अलीगंज रोड, काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर हैं।
मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में उक्त ऋण खाता एनपीए में वर्गीकृत है और बैंक का तेरह करोड़ बयानवे लाख सत्तासी हजार नो सौ इक्यासी रुपये ऋण एवं ब्याज अन्य खर्च बकाया चले आते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा उक्त ऋण की वसूली हेतु बकायेदारों को सरफेसी अधिनियम के अन्तर्गत नोटिस जारी किये गये, जो वापस आ गये है। जिस पर बैंक अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान का मुयाना किया गया तो उसे बन्द पाया गया तथा उसमें ताला लगा था। इस सम्बन्ध में जब आस-पास के लोगों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि कम्पनी के डायरेक्टर फरार हैं तथा कम्पनी में स्टॉक भी नहीं था।
मैनेजर ने बताया कि अनूप कुमार अग्रवाल, रेनू अग्रवाल एवं अमोल अग्रवाल ने यह जानते हुए कि प्रतिष्ठान का स्टॉक बैंक से लिये गये ऋण में बन्धक है, लेकिन स्टॉक ऑडिट की रिपोर्ट दिनांक 25.12.2024 के अनुसार भी प्रतिष्ठान में कोई स्टॉक नहीं पाया गया, इस प्रकार बकायादारों द्वारा उसे खुर्द-बुर्द कर दिया और कोई धनराशि भी बैंक में जमा नहीं की गयी, सारा धन अपने व्यक्तिगत उपयोग में ले लिया। इस प्रकार इनके द्वारा करोड़ों का व्यवसायिक ऋण लेकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की गयी।
बैंक के मैनेजर ने उक्त तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button