वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज,नरेन्द्र मोदी ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी को दी विकास की बड़ी सौगात,अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी ||
वाराणसी में विकास की रफ्तार तेज,नरेन्द्र मोदी ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण ||
कनेक्टिविटी और सुविधाओं में बड़ा बदलाव,नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल को दी नई दिशा ||
बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई तक सफर हुआ आसान,नरेन्द्र मोदी ने ट्रेनों को किया रवाना ||
विकास,रोजगार और बेहतर जीवन की ओर कदम,नरेन्द्र मोदी की वाराणसी में बड़ी पहल ||
ऋचा मधुकर की खास रिपोर्ट
वाराणसी :- नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में विकास की नई दिशा तय करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया | इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे,कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने वाली कई योजनाओं की सौगात दी | कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बनारस से पुणे तथा अयोध्या से मुंबई के बीच संचालित होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | इन नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तेज,सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा,साथ ही विभिन्न शहरों के बीच संपर्क और भी सुदृढ़ होगा |
इस महत्वपूर्ण अवसर पर योगी आदित्यनाथ,आनंदी बेन पटेल,नितिन नबीन सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण,जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे | इसके साथ ही जेडआरयूसीसी (ZRUCC) रेलवे के सदस्य अरविंद त्रिपाठी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही |
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वाराणसी और पूर्वांचल के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रही हैं उन्होंने आगे कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आमजन के जीवन स्तर में सुधार आएगा |
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संबोधन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया ||


















