काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नित नई बुलंदियों को छू रहा है ‘म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर’; सुर साधना से बनाई अलग पहचान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी काशीपुर में संगीत के प्रति समर्पित संस्था ‘म्यूजिक लवर्स क्लब’ (Music Lover’s Club) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है।मशहूर गायक रिज़वान किशोर द्वारा स्थापित ये संस्था न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि संगीत के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और प्रेम का संदेश भी फैला रहा है। संस्था की बढ़ती लोकप्रियता और सफल आयोजनों को देखते हुए इसके संरक्षकों ने क्लब के भविष्य और उद्देश्यों पर अपने विचार साझा किए हैं।

**संस्था की रीढ़ हैं ये संरक्षक

संस्था के संरक्षक शम्मी सेठी, मुक्ता सिंह और डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के नेतृत्व में क्लब निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। क्लब की हालिया उपलब्धियों पर इन दिग्गजों ने खुशी जाहिर करते हुए निम्नलिखित वक्तव्य दिए हैं:

** शम्मी सेठी (स्वामी -महिमा रिसोर्ट ) संरक्षक म्यूजिक लवर्स क्लब

“म्यूजिक लवर्स क्लब का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संगीत की उस विरासत को सहेजना है जो हमारी पहचान है। आज हमें गर्व होता है कि काशीपुर के युवा और बुजुर्ग सभी इस मंच से जुड़कर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम भविष्य में इसे एक वृहत स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं ताकि यहाँ की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।”

*** मुक्ता सिंह (संरक्षक):

“संगीत आत्मा की भाषा है और हमारा क्लब इसी भाषा के जरिए लोगों के दिलों को जोड़ने का काम कर रहा है। क्लब ने केवल ढ़ाई साल के बहुत कम समय में जो मुकाम हासिल किया है, वह सभी सदस्यों की मेहनत और संगीत के प्रति उनके जुनून का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि हम हर वर्ग के कलाकार को एक सम्मानजनक मंच प्रदान करें।”

**** डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय (संरक्षक):

“शिक्षा और संस्कृति का गहरा संबंध है। म्यूजिक लवर्स क्लब काशीपुर की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाइयां दे रहा है। नित नए कार्यक्रमों के माध्यम से जिस तरह बुलंदियों को छुआ जा रहा है, वह सराहनीय है। संगीत न केवल तनाव दूर करता है बल्कि अनुशासन भी सिखाता है। क्लब इसी दिशा में एक सार्थक भूमिका निभा रहा है।”

** उपलब्धियां और भविष्य की राह
क्लब द्वारा आयोजित साप्ताहिक एवं मासिक संगीत गोष्ठियों ने शहर में एक नई सांस्कृतिक चेतना जगाई है। क्लब की इस सफलता का श्रेय इसकी पारदर्शी कार्यप्रणाली और कलाकारों के प्रति सम्मान को दिया जा रहा है। कम समय मे क्लब ने बड़े बड़े मंचों पर अपने हुनर का जादू बिखेरा हैं ऒर आने वाले समय में क्लब द्वारा कुछ बड़े संगीत महोत्सवों के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button