वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

  1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना अंतर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर किया गया निरीक्षण ।
  2. ब्रॉडवे होटल से रवीन्द्रपुरी रोड, अस्सी तिराहा, लंका तिराहा, मालवीय चौराहा तथा ट्रामा सेन्टर तक यातायात संचालन की स्थिति का पैदल गश्त करते हुए निरीक्षण किया गया ।
  3. RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना के अंतर्गत शहर क्षेत्र के चिन्हित 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात शाखा से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को रूट मार्शल के रूप में नियुक्त किया गया है।
  4. इन प्रमुख मार्गों पर रूट मार्शल, संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी की संयुक्त जिम्मेदारी होगी कि यातायात निर्बाध एवं सुचारू रूप से संचालित रहे तथा पीक आवर्स में सभी लोग संयुक्त रूप से रूट पर मौजूद रहकर यात्रा समय को न्यूनतम करें ।
  5. पैदल भ्रमण के दौरान मार्गों पर पाए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात बाधारहित, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।
  6. बिना नंबर प्लेट, रांग साइड चलने एवं तीन सवारी जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर सघन कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  7. मुख्य मार्गों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसके लिए संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी पूर्णतः उत्तरदायी होंगे ।
  8. अवैध ऑटो, रिक्शा स्टैंडों को चिन्हित कर तत्काल हटाने एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे सड़कों पर अव्यवस्था समाप्त हो।
  9. ठेला-खुमचा लगाकर सड़क अवरुद्ध कर यातायात प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।

आज दिनांक 18.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत शहर के प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ब्रॉडवे होटल से रवीन्द्रपुरी रोड, अस्सी तिराहा, लंका तिराहा, मालवीय चौराहा होते हुए ट्रामा सेंटर तक पैदल गश्त कर यातायात संचालन, सड़क अनुशासन एवं जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। योजना के अंतर्गत शहर के चिन्हित 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात शाखा से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को रूट मार्शल नियुक्त किया गया है, जो संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से मार्गों पर उपस्थित रहकर यातायात को निर्बाध एवं सुचारू बनाए रखने तथा पीक आवर्स में यात्रा समय को न्यूनतम करने का कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान मार्गों पर पाए गए अतिक्रमण के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट किया गया कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उत्तरदायी होंगे। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहन, रांग साइड चलने, तीन सवारी एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाने, अवैध ऑटो-रिक्शा स्टैंड हटाने, व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने तथा ठेला-खुमचा लगाकर मार्ग बाधित करने वालों पर कठोर कार्रवाई कर यातायात को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बाधारहित बनाए रखने के निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त श्री अंशुमान मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त श्री गौरव कुमार व संबंधित थाना प्रभारी सहित पुलिस बल उपस्थित रहे ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button