काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पेट्रोल डीज़ल की कमी से शहर मेँ भारी दिक्कत, दर बदर भटकते रहें उपभोक्ता

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड ( नसरीन खान निशा ),,,,, काशीपुर मेँ पेट्रोल और डीजल की किल्लत से आज शहर की आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी देखी जा रही है, जिससे वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि पंप मालिकों ने देर शाम तक डिपो से सप्लाई आने की बात कही है।
पंप संचालकों के अनुसार, जहां पहले जरूरत के अनुसार भरपूर सप्लाई मिल जाती थी, वहीं अब डिपो की ओर से सीमित मात्रा में ही तेल भेजा जा रहा है। एक पंप संचालक ने बताया कि उनकी प्रतिदिन लगभग 6000 लीटर खपत है, लेकिन सप्लाई भी लगभग उतनी ही या उससे कम मिल रही है। कई बार एक दिन का तेल नहीं मिलने पर अगले दिन भी दिक्कत बनी रहती है।
पंप मालिकों अभिनंदन अग्रवाल व संजय कपूर से इस किल्लत को लेकर बात की गई। पंप स्वामी का कहना है कि अब डिपो द्वारा एक निश्चित सीमा तय कर दी गई है, जिसके तहत हर पंप को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। पहले जहां आवश्यकता के अनुसार गाड़ियां मिल जाती थीं, वहीं अब आधा पेट्रोल और आधा डीजल ही उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं एक दिन पहले छुट्टी होने को भी इसका कारण बताया गया।
इस कारण कई पंपों पर सुबह ही तेल खत्म हो जा रहा है और उपभोक्ताओं को बिना ईंधन लौटना पड़ रहा है। वाहन स्वामियों का कहना है कि उन्हें कई पंपों के चक्कर लगाने के बाद भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने की कोशिश की, लेकिन कहीं भी उपलब्ध नहीं था, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।
पंप संचालकों के मुताबिक, यह समस्या सप्लाई चेन में आई कमी के कारण उत्पन्न हुई है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि शाम तक सप्लाई आने से स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकती है।
वहीं पंप संचालकों का यह भी कहना था कि वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव और आपूर्ति में धीमी गति का असर स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल, काशीपुर में पेट्रोल-डीजल संकट ने आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है और लोग जल्द राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button